Close

16GB तक रैम के साथ POCO X6 Pro की भारत में एंट्री, जल्द होगा लॉन्च

16GB तक रैम के साथ POCO X6 Pro की भारत में एंट्री, जल्द होगा लॉन्च

16GB तक रैम के साथ POCO X6 Pro की भारत में एंट्री, जल्द होगा लॉन्च

पोको ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Poco C65 लॉन्च किया है। इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। Poco C65 के बाद कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए POCO X6 Pro लॉन्च कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि पोको का POCO X6 Pro फोन Redmi Note 13 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। दरअसल, कंपनी ने इस फोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया है।

(सांकेतिक इमेज पोको)

भारत में लॉन्च होने को लेकर जानकारी मिली है कि फोन को BIS वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

इन खूबियों के साथ आता है Redmi Note 13 Pro

  • Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है।
  • Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • Redmi का यह फोन 200MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ लाया गया है।

POCO X6 Pro स्मार्टफोन को 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है। उम्मीद है कि पोको इस फोन में 5100mAH की बैटरी और 67W चार्जिंग फीचर दे सकता है।

आपको बता दें कि पोको की ओर से X6 सीरीज में नया स्मार्टफोन पेश किए जाने की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी देगी।

कब लॉन्च हो सकता है फोन?
POCO X6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को इसी साल दिसंबर के आखिरी महीने तक लॉन्च कर सकती है।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top