- वार्ड 42 के पार्षद ने वार्ड 38 के पार्षद को मारने की दी धमकी
- सोसल मीडिया पर हुआ विवाद, पार्षद ने दिया लिखित आवेदन
SINGRAULI NEWS : एक ओर जहां सोशल मीडिया लोगों के दुख और सुख में काम आ रही है तो वहीं दूसरी ओर इसके माध्यम से विवाद की स्थिति निर्मित होने का करण बनती है। यहीं हाल कल रविवार को एक सार्वजनिक सोशल मीडिया ग्रुप में एक पार्षद ने दूसरे पार्षद को मरने की धमकी दे डाली। विवाद इतना बढ़ा की यह मामला थाने तक जा पहुंच पार्षद ने लिखित आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन के ग्रुप में पार्षदों के बीच हुआ विवाद थाने पहुंच गया। भाजपा के वार्ड 42 पार्षद संतोष शाह के खिलाफ अपशब्द लिखने के मामले में वार्ड 38 के पार्षद ने विंध्यनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। इस पर फरियादी पार्षद अनिल वैश्य ने शिकायत में बताया है कि नगरीय प्रशासन के ग्रुप वार्ड 42 के पार्षद की ओर अशोभनीय शब्दो का प्रयोग करते हुए जान से मारने तक की धमकी दी गयी है।
वही पार्षद ने यह भी कह दिया कि ढोटी व जमुआ का तेली मत समझ लेना। भाजपा पार्षद की यह धमकी गुंडागर्दी को दर्शाती है सार्वजनिक ग्रुप में अभद्र व गलत टिप्पणी लिखकर अपमानित किया गया है। वही ग्रुप में अपशब्द लिखने के बाद भाजपा पार्षद की और से हटा दिया गया है। लेकिन इससे पहले फरियादी पार्षद अनिल वैश्य ने गए अपशब्द को सुरक्षित रख लिया है।
इसके बाद उक्त मामले की शिकायत विध्यनगर थाने में दर्ज कराई गई है। वार्ड 38 तुलसी वार्ड के पार्षद अनिल वैश्य ने बताया कि उक्त पार्षद के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली सहित अन्य थानों में अपराध दर्ज हैं। सत्ता की नशे चूर में भाजपा पार्षद ने एक नहीं कई अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।