Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन में एक बार फिर भयानक दुर्घटना हुई, शुक्रवार देर शाम, सीधी से सतना जा रही एक यात्री बस ने अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में जा समाई, इस घटना में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, 12 गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पूरी जानकारी विस्तार से पढ़े-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस का ब्रेक फेल होने से 40 फीट गहरी खाई में जा समाई। तीस यात्री घायल हुए हैं। घटना में घायल हुए लोगों की सूची सीधी जिला प्रशासन ने जारी की है।
रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में छुहिया घाटी का यह पूरा मामला है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर साकेत मालवीय, एसडीएम शैलेश मिश्रा और एसडीओपी विवेक गौतम ने घायलों से संपर्क किया।
कलेक्टर श्री @saketmalviya36 ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में घायलों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों को समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।1/3#JansamparkMP pic.twitter.com/SFLLeEfQSj
— Collector Sidhi (@SidhiCollector) July 28, 2023
पिपरांव पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम सतना से छुहिया घाटी की ओर जा रही बस अचानक 40 फीट नीचे गहराई में जा समाई। गनीमत रही कि पेड़ों से टकराते हुए सिर्फ ४० फीट गहराई पर गिर गया। यदि ये सीधे नीचे गिरते तो महत्वपूर्ण घटनाएं हो सकती थीं।
यह भी पढ़े:MP NEWS : TMC नेता की हत्या करने वाला आरोपी MP में गिरफ्तार