SINGRAULI NEWS : मोरवा थाना परिसर में सुबह से ही पुलिसकर्मी शास्त्रों की साफ सफाई में जुटे रहे। मौका था वर्षों से चली आ रही परम्परा विजयदशमी पर्व पर शास्त्रों की पूजा का। इसी परंपरा को निभाते हुए विजयदशमी पर मंगलवार सुबह मोरवा थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान से शत्रों की पूजा कर सभी के भले की मनोकामना की।
आज सुबह निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक संजीत सिंह, भोला पटेल समेत मोरवा थाने के समस्त पुलिस बल द्वारा विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की गई। थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र (ए के 47, इंसास राइफल, प्रिस्टल, रिवाल्वर आदि) की सफाई की गई।

जिसके बाद थाने में मौजूद विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और कंकु लगाकर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। शस्त्र पूजन के बाद मोरवा पुलिस बल द्वारा निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।