Close

बांसडीह के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की गोली लगने से मौत, एक जख्मी

छेड़खानी के आरोप से तंग आकर व्यापारी ने आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत

बलिया। बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह (51)की उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात आपसी कलह में गोली लगने से मौत हो गयी। जबकि बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी मनीष सिंह (40) घायल हो गया।

सूचना मिलते ही भाव पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की पुत्री कोमल ने नामजद से तहरीर दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शत्रुघ्न सिंह नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के भसुर है। सोमवार की देर रात वह पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 10 स्थित आवास पर गये थे।

आरोपी मनीष सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा है। उसे लखनऊ उपचार के लिए ले जाने की बातचीत चल रही थी। इसी बीच वह बन्दूक लेकर गोली चला दी जो चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह को जा लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मनीष के भी पैर गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मनीष के पैर में गोली कैसे लगी या उसने स्वयं मार लिया। इस पर पुलिस पूछताछ और छानबीन कर रही है। उभांव थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि वार्ड नंबर 10 मनीष सिंह के घर पर ही घटना हुई है।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top