Singrauli News: मंगलवार देर रात मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड स्थित एक निवास में दंपत्ति के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया जिसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूसा मोड़ निवासी बृजेश साहू का अपनी पत्नी प्रियंका साहू से झगड़ा हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया प्रियंका बृजेश की दूसरी पत्नी है। बृजेश ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी से शादी कर ली थी इसी मामले को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पर मंगलवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया की बात खून खराबे तक जा पहुंची।
खुशखबरी, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने जा रहा है महंगाई भत्ता
पहले बृजेश ने अपनी पत्नी को चाकू मारा फिर स्वयं को भी चाकू मार घायल कर दिया। चीख-पुकार मचने पर बाहर बैठे लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने दोनों घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उन्हें नेहरू ले जाया गया।
बताया जाता है कि चाकू के घाव काफी गहरे थे जिस कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना को संज्ञान में लेकर मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी विवेचना में जुट गए हैं।