SINGRAULI/विधिवत पूजा अर्चन कर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने ग्रहण किया पदभार
सिंगरौली/नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने आज विधिवत पूजा अर्चन कर निगम अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। निगम अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने आज सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामलल्लू बैस,प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री गिरीश द्विवेदी, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, वरिष्ट समाजसेवी रामनिवास साह, राजकुमार दुबे, दिलीप साह, सूरज पाण्डेय, रज्जू तिवारी, रजनीश पाण्डेय, गिरिजा प्रसाद पाण्डेय, रामबृज चौरसिया, पूर्व पार्षद डीएन शुक्ला सहित पार्षद सीमा जयसवाल,
सिखा संदीप दुबे, गौरी अर्जुन दास गुप्ता, संतोष कुमार, अनुष्का अमित यादव, रंजना सिंह पटेल, भारतेन्दु पाण्डेय, राम नरेश साह,सविता यादव, सावन मती कुशवाहा, प्रमिला सिंह पटेल, लालसा कुमारी यादव, सहित पार्षदो भाजपा पदाधिकारियो के साथ निगम कार्यालय में पहुचकर पदभार ग्रणह किया।
इस अवसर पर नगर पलिक निगम सिंगरौली के आयुक्त आर.पी सिंह सहित नगर निगम के उपायुक्त आर.पी बैस एवं अन्य अधिकारियो के द्वारा निगम अध्यक्ष को गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत किया गया।