Close

Women’s Self Defense Awareness Campaign : महिला आत्म सुरक्षा जागरूकता अभियान ज्योति विद्यालय जयंत में हुआ संपन्न।

 Women’s Self Defense Awareness Campaign : नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन के नेतृत्व में जिले में लगातार महिला आत्म सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान को जिले में चलाए जाने का निर्देश नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉक्टर नूपुर धमीजा के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

जिसके तहत सिंगरौली जिले में नारी शक्ति की जिला अध्यक्षा श्रीमती किरन सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है.

इसी कड़ी में नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन जिला सिंगरौली टीम के द्वारा सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र के ज्योति विद्यालय में महिला आत्म सुरक्षा जागरूकता अभियान का पांचवां कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नारी शक्ति फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती डिम्पल पोद्दार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए टीम की जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संध्या सिंह के द्वारा बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई।

नारी शक्ति टीम की जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कविता सिंह के द्वारा बालिकाओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गई।

नारी शक्ति की जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह के द्वारा बालिकाओं को गलत लोगों को कैसे पहचाना जाए इसके बारे में जानकारी दी गई।

नारी शक्ति की जिला कार्यकारिणी सदस्य जयमाला सिंह के द्वारा बालिकाओं को किसी अनजान व्यक्तियों के द्वारा कोई भी चीज दिए जाने पर उसे नहीं लेने की जानकारी बालिकाओं को दी गई जिससे बालिका अपने आप को सुरक्षित रख सकें।

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन New Initiative Foundation कि मेन टीम मेंबर्स श्रीमती चरनजीत कौर ने जागरूकता अभियान का जानकारी दी।

ज्योति विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डेनिस केचर जी ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन जिला सिंगरौली टीम का आभार व्यक्त किया एवं समाज में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित कर जागरूकता फैलाने के लिए संस्था कि सराहना किया।।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं का नारी शक्ति नई पहल फाउंडेशन (New Initiative Foundation) जिला सिंगरौली की मौजूद सभी सदस्यगणों का बच्चों का नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन (New Initiative Foundation) जिला अध्यक्ष किरन सिंह के द्वारा आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ज्योति विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डेनिस केचर जी, नारी शक्ति सिंगरौली की जिला अध्यक्ष किरण सिंह जी जयमाला सिंह निधि कौशल,संध्या सिंह, मीरा सिंह, कविता सिंह ,विपिन सिंह, नागेंद्र मल्ल,प्रेम मिश्रा, एवं लाइजनिंग ऑफिसर विनोद सिंह मौजूद रहे

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top