Madhya Pradesh : सिंगरौली विधानसभा के चकुआर,सिंगाही व ठुरूआ में भराया गया नारी सम्मान योजना के फार्म, सैकड़ो महिलाओ ने लिया हिस्सा
Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली के चकुआर, सिंगाही ल ठुरूआ में नारी सम्मान योजना के तहत सैकड़ो महिलाओं का फार्म भरा गया। इस दौरान ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई है।
इधर बता दें कि लगातार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अगुवाई में नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाए जा रहे हैं
इसी परिपेक्ष में सिंगरौली में कांग्रेश पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा लगातार नारी सम्मान योजना के तहत पंजीयन कराया जा रहा है। जहां आज गुरुवार को चकुआर, सिंगाही और ठुरुआ में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा उपस्थित जनसमुदाय और नारी शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को समृद्ध साली और खुशहाल बनाना है।
नारी शक्ति के सम्मान में यह फार्म भरवाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेश कि सरकार लाने के लिए हम आप सब एकजुट हो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को जिताने के लिए दृढ़ संकल्पित हो ताकि मध्यप्रदेश में इस बार बदलाव हो सके। मध्यप्रदेश में भाजपा और अधिकारियों की सरपरस्ती चल रही है। आम जनता गरीबी तले दबी जा रही है। भाजपा और मुख्यमंत्री से अब जनता रूठ चुकी है।
मध्य प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। श्री द्विवेदी ने नारी शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य उद्देश्य है कि नारी शक्तियों को मजबूत करें। भाजपा के सरकार में महंगाई चरम सीमा पर बढ़ गई। जनता का सहयोग मिला मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मध्य प्रदेश कांग्रेस के शासनकाल विकास की ओर अग्रसर होगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य जटाशंकर पाठक, अध्यक्ष लघु एवं फुटकर व्यापार संघ अतुल शुक्ला ,अरविंद दुबे,प्रदीप पांडे,दादे प्रसाद नाई, रफी बेग, ओंकार नाथ पांडे, त्रिलोकी नाई, तकी बेग, जफीर बेग, राजाराम कोल , पंकज नाई, बबुदर प्रसाद विश्वकर्मा, सूर्य प्रताप द्विवेदी, सोहन कोल ,राजाराम कोल सहित सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।