SINGRAULI NEWS : जिले के जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम झोखो मे उसे समय मातम छा गया।जब एक 65 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने की खबर गांव में फैली।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झोखो निवासी 65 वर्षीय युवक वीर बहादुर सिंह पिता सहदेव सिंह गोड़ 30 अगस्त को तालाब में नहाने के लिए निकला था।
परंतु तालाब से नहा कर घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गई। इसके बाद गुरुवार की सुबह 11:00 बजे 65 वर्षीय वृद्धि युवक की तालाब से शव बरामद होने के बाद पूरे गांव में मातम सा छा गया।
तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल देखने को मिला। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची जियावन पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया तो वही पंचनामा तैयार कर जांच में जुटी रही।