Close

SINGRAULI NEWS : अनारक्षित सिंगरौली सीट पर ब्राह्मण समाज की ललकार, तैयारी में जुटे दावेदार,

SINGRAULI NEWS : अनारक्षित सिंगरौली सीट पर ब्राह्मण समाज की ललकार, तैयारी में जुटे दावेदार,

SINGRAULI NEWS : अनारक्षित सिंगरौली सीट पर ब्राह्मण समाज की ललकार, तैयारी में जुटे दावेदार,

मध्यप्रदेश मे आगामी नवम्बर माह में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा गत माह प्रदेश के 39 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनावी महादंगल का औपचारिक आगाज कर दिया गया।

भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद जिले के देवसर, चितरंगी सहित अनारक्षित सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गयी है। सिगरौली सीट से विधायकी का सपना देखने वाले वैसे तो सर्वसमाज से प्रबल दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है लेकिन सबसे अधिक आशान्वित इस बार ब्राह्मण समाज के दावेदार हैं।

चर्चा है कि ब्राह्मणों की जन संख्या सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक होने की वजह से ब्राह्मण समाज को उम्मीद है कि इस बार अनारक्षित सिंगरौली से उनके समाज से किसी को टिकट मिल सकता है। इसी उम्मीद में उक्त समाज के नेता जो संघ व भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े हैं अपने अपने स्तर पर टिकट पाने प्रयासरत हैं।

सिंगरौली भाजपा संगठन व संघ से पिछले 3 दशक से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने वाले संभावित दावेदारों में पहले नंबर पर गिरीश द्विवेदी हैं जो पार्टी व लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सार्वजनिक रूप से इन्होंने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की बात तो नही कही हैं.

लेकिन पार्टी की कई वर्षों से सेवा करने के बदले टिकट पाने की दिली मंशा इनकी भी है। जानकारों की माने तो श्री द्विवेदी वैसे तो अपने को किसी एक जाति विशेष वर्ग का नेता नही मानते लेकिन यदि सिंगरौली से ब्राह्मण वर्ग से टिकट मिलने की बात आएगी तो अपने राजनीतिक रसूख को इनकैश कर टिकट पाने पुरा जोर लगा सकते हैं।

दूसरे नंबर पर विनोद दुबे हैं जो वर्तमान में भाजपा में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं, भाजपा संगठन में आने से पूर्व विनोद दुबे तकरीबन 3 दशक तक संघ से जुड़े रहे। खाटी कार्यकर्ताओं में शामिल श्री दुबे की पकड़ संघ व संगठन दोनो में है।

ब्राह्मण समाज से यदि टिकट देने की बात होगी तो श्री दुबे का भी लिस्ट में प्रमुख रूप से नाम हो सकता है। अन्य दावेदारों में पूर्व ननि अध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा की भी खुब चर्चा है। तेज तर्रार नेताओं की लिस्ट में शामिल श्री मिश्रा अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

अन्य दावेदारो में ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ,पूर्व ननि नेता प्रतिपक्ष रजनीश पाण्डेय ,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश तिवारी व अरविंद दुबे के नामों की भी चर्चा है। जानकारों का मानना है कि ये सभी दावेदार पार्टी हाईकमान के पास अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top