SINGRAULI NEWS : विगत दिनों मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राखी संग पाती कार्यक्रम मे महिला मोर्चा सिंगरौली की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज से बनी राखी मुख्यमंत्री जी को भेंट की।
सिंगरौली जिले की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मे ये अनूठी मिशाल पेश की है जहां राखी के साथ मोटे अनाज की उपयोगिता को बताया है।
मुख्यमंत्री आवास मे आयोजित राखी संग पाती कार्यक्रम मे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, महिला मोर्चा की प्रभारी एवं सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की गरिमामय उपस्थिति रही तथा प्रदेश भर से महिला मोर्चा की बहने राखी लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं थीं।
सिंगरौली महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के नेतृत्व मे सिंगरौली की महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी अपनी अनूठी राखी लेकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं तथा मुख्यमंत्री महोदय को मोटे अनाज से बनी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री महोदय ने इस अनोखी पहल के लिए सिंगरौली महिला मोर्चा की सराहना भी की है।
मध्यप्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजनांतर्गत सिंगरौली को मोटे अनाज जैसे सांवां, कोदो, कुटकी की श्रेणी मे रखा है क्योंकि यहां मोटे अनाज की अच्छी पैदावार होती है तथा सरकार उसका संरक्षण भी कर रही है।
सरकार लगातार मोटे अनाज के उत्पादन और उसके उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है तथा बाजार मे इसकी अच्छी मांग होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेंचने पर अच्छा लाभ भी हो रहा है। सिंगरौली जिले की कार्यकर्ताओं द्वारा मिलेट्स से बनी राखी न केवल मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहित करने वाला कदम है बल्कि जिले को उसकी पहचान दिलाने के लिये एक अनूठी पहल भी है।
कार्यक्रम मे सिंगरौली जिले से जिले की महामंत्री ऋचा सिंह, मंडल अध्यक्ष नम्रता सिंह समेत कई कार्यकर्ता कार्यक्रम मे भागीदार रहीं।