Close

25 सितंबर को आयोजित होगा भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ। 

25 सितंबर को आयोजित होगा भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ। 

25 सितंबर को आयोजित होगा भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ। 

SINGRAULI NEWS : आगामी 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का‌ कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल के जमूरी मैदान मे आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे। भोपाल मे आयोजित होने वाले इस कार्यकर्ता महाकुंभ मे प्रदेश के कोने-कोने से 12 लाख से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिये भाजपा सिंगरौली की एक विशेष बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग के प्रभारी कांतदेव सिंह उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विधानसभा चुनाव संयोजक गिरीश द्विवेदी, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निवास शाह, प्रेमवती खैरवार, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय मंचासीन रहे।

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि बैठक मे स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने दिया।

उन्होंने समस्त अतिथियों,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों का अभिवादन किया तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित इस महाकुंभ मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करने वाले हैं। हम‌ सभी को संगठन द्वारा निर्धारित संख्याबल के‌ साथ महाकुंभ मे भाग लेना है। संगठन द्वारा विशेष ट्रेन की व्यवस्था हमको मिली है जो 24 तारीख को रवाना होगी तथा आयोजन के बाद पुनः वापस सिंगरौली तक‌ आयेगी।

संगठन द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को परिचिय पत्र प्राप्त होंगे तथा भोजन एवं पानी की व्यवस्था की जायेगी। विधानसभा चुनाव के जिला संयोजक गिरीश द्विवेदी ने कहा कि समस्त मंडल अध्यक्ष प्रवेशिका तथा पंजीकरण पर विशेष ध्यान देंगें क्योंकि प्रवेशिका अनिवार्य है। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने मे हमें कोई कोर कसर‌ बाकी नहीं रखनी है तथा निर्धारित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम मे पहुंचना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि प्रदेश स्तर पर ये चौथा महाकुंभ होने जा रहा है इसके‌ पूर्व हमने इसी 25 सितंबर की तारीख को 2008 ये दूसरी बार‌ 2013 मे तथा तीसरी बार 2018 मे कार्यकर्ताओं का महाकुंभ देखा है। चुनावी वर्ष मे इस महाकुंभ के‌ बात हम‌ कार्यकर्ता चुनावी अभियान मे लग जाते हैं। इस बार का महाकुंभ अपने आप मे विशेष हैं‌ क्योंकि इस बार चिन्हित कार्यकर्ताओं की श्रेणी है जो‌ महाकुंभ में सम्मिलित होंगे।

बूथ समितियों के‌ कार्यकर्ताओं से लेकर‌ प्रदेश स्तर‌ तक‌ के कार्यकर्ता तथा सरपंच‌ से लेकर‌ सांसद तक जनप्रतिनिधियों का कार्यकर्ता महाकुंभ मे समागम होगा। पार्टी द्वारा तय मापदंड के अनुसार 12 लाख 40 हजार कार्यकर्ताओं को महाकुंभ मे भाग लेना है तथा उनकी सारी आवश्यक व्यवस्थाएं पार्टी द्वारा की जायेंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भोपाल जिला संगठन के दृष्टिकोण से मेरे‌ प्रभार का जिला है तथा वहां की व्यवस्थायें भी हम लोगों को‌ ही करनी है।

आप सभी भोपाल मे अतिथि के रूप मे रहेंगे तथा मै अतिथेय की भूमिका में रहूंगा। आप सभी मंडल अध्यक्ष ये तय करें कि जिले के 978 बूथों से प्रत्येक बूथ के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित हो। सभी कार्यकर्ता अनुशासित रूप से कार्यक्रम मे‌ सम्मिलित हों तथा मंडल अध्यक्ष गण अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने मंडल के कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने का काम करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने तथा आभार प्रकट करने का काम जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, चंद्रिका वैश्य, अरविंद दुबे, सरोज सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार वैश्य, विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सिंह वैश्य, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री अरविंद तिवारी, पूनम गुप्ता, ध्रुव सिंह, विनोद चौबे,मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, दिलशरण सिंह, राजेंद्र सिंह, मोतीलाल प्रजापति, कमलेश वैश्य, मंगल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग, संदीप झा, संदीप चौबे, भारतेन्दु पांडेय, राजू जायसवाल, रामनरेश शाह, गोविंद वैश्य, विद्यासागर तिवारी, गजेन्द्र अग्रहरि, एक्तिस चंद्र वैश्य, कमल किशोर गुप्ता, रवि पांडेय, मंडल प्रभारी नरेश शाह, प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद दुबे, रविन्द्र चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top