SINGRAULI NEWS : कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष नरिन्दर सिंह पांधे द्वारा महेन्द्र प्रताप सिंह, सिंगरौली को परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियूक्त किया गया है।
म.प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार व सभी प्रकोष्ट के प्रभारी जे पी धनोपिया की सहमति से म.प्र काँग्रेस परिवहन प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे ने सिंगरौली निवासी महेन्द्र प्रताप सिंह को म.प्र काँग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री पांधे ने नियूक्त करते हुए आशा व्यक्त किया है कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों, रीतियों, सिद्धान्तों पर चलते हुए ट्रक ट्रांसपोर्ट व कांग्रेस पार्टी की मजबूती हेतु सदैव सच्ची निष्ठा व लगन से कार्य करते रहेंगे। वही नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ट जनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उस पर पुरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। महेन्द्र प्रताप सिंह (चच्चू) को परिवहन प्रकोश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मोरवा के प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश (उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ) नरेंद्र सिंह तथा जयकांत महाराज ने महेंद्र प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर बधाई दी,
इसे लेकर पूरे मोरवा में यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कमेटी (परिवहन प्रकोष्ठ) अध्यक्ष राजेश सिंह ने श्री सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी, और सभी ने उम्मीद जताई की श्री सिंह के पदाधिकारी बनने पर मोरवा में कांग्रेस और मजबूत होगी।