SINGRAULI NEWS : निगरी पुलिस चौकी ने एक आरोपी के घर के बाड़ी के अन्दर से हरे भरे पौधे वजन 4 किलो 420 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद गांजे की बाजार मूल्य लगभग 68 हजार रूपये आकी गयी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगरी पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जोबा के कुल्हारिया टोला में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे गांजे के पेड़ बिक्री करने हेतु उगाया है। जो गांजे के पेड़ की पत्तियां तोड़ कर उन्हें सुखाकर बेंचता है। व्यक्ति को सूचना मिलने पर पेड़ों को काट सकता है या नष्ट कर सकता है ।
मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस टीम रवाना की गई तो एक व्यक्ति अपने घर के सामने खड़ा मिला जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही स्टाफ की मदत से पकड़ा गया एवं नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भोला सिंह पिता सियांवर सिहं उम्र 72 वर्ष साकिन ग्राम जोबा कुल्हारी टोला का होना बताया। उसके घर की तलासी ली गई तो घर के पीछे बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा के 06 हरे पेंड लगे मिले जिनको उखाड़कर जप्त किया गया।
आरोपी भोला सिंह का यह कृत्य अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निगरी उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह बघेल, सउनि सुर्जन सिंह, प्रआर उमाशंकर सिंह, आर रुद्रप्रताप सिंह सराहनीय भूमिका रही है।