Close

भाजपा ने सिंगरौली जिले की विधानसभा सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी

SINGRAULI NEWS : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में 92 नामों की घोषणा की गई है।

इसमें 12 महिला हैं। चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई है। इसके बाद ये सूची जारी की गई। बता दें कि गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं।

प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गए हैं। सिंगरौली जिले की चारो विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बेसब्री से इंतजार था जिसमें शनिवार को जिले की सिंगरौली विधानसभा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास शाह को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्तमान विधायक रामलल्लू बैस को टिकट नहीं मिला है।

वहीं देवसर से पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम को टिकट दिया गया है जबकि वर्तमान विधायक सुभाष रामचरित्र का टिकट काट दिया गया है। वहीं चितरंगी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह को टिकट दिया गया है।

जबकि वर्तमान विधायक अमर सिंह का टिकट कट गया है। वहीं धौहनी विधानसभा से वर्तमान विधायक कुंवर सिंह टेकाम को ही टिकट दिया गया है।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top