SINGRAULI NEWS : मध्य प्रदेश में आगामी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई है राजनीतिक दलों में विधानसभा चावन के मध्य नजर लगातार नेता जनता के बीच जाकर जनता को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के एक पुराने नेता की नाराजगी चर्चाओं का विषय बनी हुई है दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही उपेक्षा से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
नेता जी की नाराजगी बना सकता है नया समीकरण।
गौरतलब है की कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह बीते कई वर्षों से नगर निगम की वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद रहे हैं क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने के साथ-साथ कांग्रेस के मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं,
इनकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वार्ड पार्षद के लिए उतरे चुनावी मैदान में भाजपा नेता को करारी हार का सामना करना पड़ा था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह 5 नवंबर को अपने समर्थकों से चर्चा कर राजनीतिक फैसला ले सकतें हैं।