बॉलीवुड अभिनेता अक्षर कुमार के बेटे आरव कुमार 21 साल के हो गए हैं। आरव मीडिया की नजरों से दूर रहते हैं। वह हमेशा ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं , लेकिन वहां भी वह पैपराजी को देखकर साइड हो जाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद लोगों के बीच आरव की अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। सोशल मीडिया के जरिए लोग आरव से जुड़ी बातें जानने की कोशिश करते हैं, लेकिन आज हम आपको अक्षय कुमार के बेटे की कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं।जो इस दौरान आपको यह भी बताएंगे कि क्या आरव आगे चलकर बॉलीवुड में आएंगे या फिर वह किसी और फील्ड में अपना करियर बनाने वाले हैं।
आरव भाटिया ने अपनी पढ़ाई मुंबई में की, लेकिन उसके बाद वह बाकी स्टार की तरह विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। आरव भाटिया यूके में पढ़ाई कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती हैं, क्योंकि उन्हें ये पसंद है।
हर किसी का मानना है कि अक्षय कुमार की तरह आरव का ध्यान भी एक्टिंग में ही होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। आरव भाटिया बॉलीवुड की दुनिया में बिल्कुल भी रुचि नहीं रखते हैं। न ही वह एक्टिंग करना चाहते हैं।
अक्षय कुमार के बेटे एक्टिंग नहीं बल्कि फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। एक बार अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। कि आरव को अपनी पढ़ाई और फैशन डिजाइनिंग ही पसंद है। अक्षय ने कहा था कि वह बेटे को अपने साथ इन्वॉल्व करना चाहते हैं, लेकिन आरव को एक्टिंग करना पसंद नहीं था।
यह बात कहना गलत नहीं होगा, कि आरव अपने लोगों के बीच ज्यादा कंफर्टेबल रहते हैं। बाकी अंजान लोगों के बीच उनका हमेशा ही रफ एंड टफ लुक देखने के लिए मिला है। वह जब भी पैपराजी के कैमरे में कैद हुए थे, तब उनका चेहरा बिना एक्सप्रेशन का ही दिखा।