साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी की बेटी मीरा ने आत्महत्या कर ली। वह केवल 16 वर्ष का थी। मंगलवार सुबह जो खबर सामने आई उसने सभी को चौंका दिया। इतनी कम उम्र मे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर सब के मन मे सवाल उठ रहे है । इस घटना की जानकारी विजय को दोपहर करीब 3 बजे मिली। जिसके बाद मीरा को अस्पताल ले गए । अस्पताल पहुचने पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
मीरा डिप्रेशन की शिकार थी।
मीरा ने चेन्नई स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। मीरा एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। और गंभीर भावना से पीड़ित थी। फांसी लगाने की बात सुनकर विजय स्टाफ की मदद से मीरा को अस्पताल ले गए।वही पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजय एंटनी साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। विजय ने अपने करियर की शुरुआत एक साउंड इंजीनियर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने संगीत रचना भी शुरू कर दी। विजय ने नान के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा। एंथोनी ने 2006 में फातिमा से शादी की। विजय की बेटी की मौत की खबर मिलते ही उनके घर पर तहलका मच गई ।