Ameesha Patel: फिल्म ग़दर 2 में सकीना का किरदार निभाकर अमीषा पटेल ने बड़ी सफलता हासिल की। इस किरदार ने उन्हें रातों-रात बुलंदियों पर पहुंचा दिया। पहले अमीषा का करियर ढलान पर था। लेकिन अब वह अपने कमबैक से काफी खुश हैं।इस बीच अमीषा ने एक इंटरव्यू में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें बैग्स बहुत पसंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कलेक्शन में कुछ बैग इतने महंगे हैं। कि जिनकी कीमत से कोई व्यक्ति घर तक खरीद सकता है।
अमीषा ने बताया कि उनके पास 60-70 लाख रुपए का बैग था। यह मगरमच्छ के चमड़े से बना बिर्किन ब्रांड का बैग है। जिसे बैग्स का रोल्स रॉयस कहा जाता है। इस बैग को खरीदने के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है।अमीषा ने ये भी बताया कि इसके अलावा भी उनके पास कई महंगे बैग हैं।अमीषा ने बताया उन्हें पहला लग्जरी बैग 12-13 साल की उम्र में मिला था। यह लुई वुइटन ब्रांड का एक हाई एंड बैग था, जिसके बाद उन्हें लग्जरी बैग की लत लग गई। जब वह 16 साल की हुईं तो उन्हें चैनल का एक लग्जरी ब्रांड भी उपहार में मिला।
हम आपको बता दें कि अमीषा ने साल 2000 में कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें गदर एक प्रेम कथा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में देखा गया। इसके बाद अमीषा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं रहीं।और अमीषा का करियर ठंडा पड़ गया।