Close

Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति ने अपनी शादी की चुनरी पर लिखवाया ये खास अक्षर, क्या आपने परिणीती के चुनरी को किया नोटिस?

Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में बीते दिन 24 सितंबर को धूमधाम से शादी की थी। अब उनकी शादी की पहली तस्वीर फैंस के सामने आ चुकी है। जिसमें परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में सिर पर ओढ़ने वाले दुपट्टे पर एक खास शब्द लिखवाया है।

हम कल से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का पहला लुक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।और अब इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि परिणीति ने अपनी शादी का पहला लुक शेयर कर दिया है। उन्होंने अपने वेडिंग लुक के साथ सिर पर लंबी चुनरी पहनी थी। जिस पर उन्होंने एक खास शब्द लिखवाया हैं।

परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में पेस्टल कलर के लहंगे में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप चुना, जिससे वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक के साथ उन्होंने गले में दुपट्टा डाला हुआ था और सिर पर लंबी चुनरी भी पहनी हुई थी।

सादे दुपट्टे में दोनों तरफ सोने का काम किया हुआ था। किनारों पर सफेद मोतियों का काम था। परिणीति चोपड़ा ने अपने सिर पर पहने हुए दुपट्टे पर अपने पति और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा का नाम सोने से गुदवाया है। जो उनके सिर पर पहनी चुनरी में साफ नजर आ रहा है।

परिणीति चोपड़ा का पूरा वेडिंग लुक मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन किया था। उनकी शादी में शामिल होने के लिए वह उदयपुर भी पहुंचे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सानिया मिर्जा, मधु चोपड़ा, हरभजन सिंह, सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई सितारे और बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top