Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हैं तो दूसरे राजनीति की दुनिया का बड़ा नाम हैं। ऐसे में यह चर्चा का विषय बनना तय है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस शादी में एक और शख्स ने सबका ध्यान खींचा। वो हैं परिणीती की बहन प्रियंका चोपड़ा। फैंस और मीडिया इस बात का इंतजार कर रहे थे, कि देसी गर्ल अपनी बहन की शादी में जरूर शामिल होंगी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा शामिल हुईं। ऐसे में उनका शादी में शामिल होना भी तय माना जा रहा था। लेकिन ऐसी खबरें थीं, कि प्रियंका परिणीति की शादी के लिए भारत नहीं आएंगी, जो बाद में सच निकलीं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कहीं नजर नहीं आए। वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद शादी में क्यों नहीं आए थे।
सोमवार को मधु चोपड़ा को बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और शादी को लेकर सवाल पूछने लगे। पैप्स ने उनसे पूछा कि शादी कैसी रही, तो मधु चोपड़ा ने जवाब दिया, बहुत अच्छा।
अगला सवाल प्रियंका चोपड़ा के शामिल न होने को लेकर था। मधु चोपड़ा ने पुष्टि की कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम में व्यस्त होने के कारण शादी में शामिल नहीं हो सकीं।
पैपराजी ने मधु चोपड़ा से परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही बहुत खूबसूरत थी। और शादी में और भी अच्छी लग रही थी। मधु चोपड़ा ने कहा, वैसे तों वह बहुत सुंदर है, शादी में और खूबसूरत लग रही थी।