Mouni Roy Birthday:एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर उनके फैंस से लेकर उनके दोस्त तक सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय को खास शुभकामनाएं दीं। दिशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मौनी के लिए खास मैसेज लिखा है।
दिशा पटानी और मौनी रॉय को अक्सर बी-टाउन में बेस्ट फ्रेंड गोल सेट करते हुए देखा जाता है। दोनों को अक्सर डिनर और छुट्टियों पर साथ देखा जाता है। हाल ही में मौनी ने दिशा और सोनम बाजवा के साथ अपना प्री-बर्थडे मनाया।
दिशा पटानी ने अपने बेस्ट फ्रेंड पर लुटाया प्यार लिखा एक खास मैसेज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के साथ कई तस्वीरें शेयर किए हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय और दिशा का स्पेशल बॉन्ड देखने को मिलेगा। कुछ तस्वीरों में दोनों साथ में छुट्टियां मनाते दिख रहे हैं, तो कुछ में साथ में पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ दिशा ने कैप्शन दिया, ‘मेरी मोन्ज, तुम बहुत खास हो। और तुमने इस साल सचमुच मेरी जिंदगी अद्भुत तरीके से बदल दी है। मेरी सारी अच्छी यादें आपके साथ हैं। अंदर की सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हु। आप जहां भी जाएं अपना प्यार और सकारात्मक भावनाएं फैलाएं। मुझे तुमसे बहुत प्यार है’।
जन्मदिन से पहले का जश्न मनाया था।
कुछ दिन पहले मौनी रॉय ने अपना प्री-बर्थडे दोस्त दिशा पटानी और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस ने इस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक अपने फैन्स के साथ भी शेयर की। तस्वीरों और वीडियो में मौनी दोनों के साथ केक काटती और पार्टी एन्जॉय करती नजर आईं।
मौनी रॉय जल्द ही ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। इससे पहले मौनी रॉय अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ में नजर आई थीं।