Close

Lata Mangeshkar 94th Birthday: लता मंगेशकर की 94वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे किया लता दीदी को याद, सायरा बानो ने भी दी श्रद्धांजलि।

Lata Mangeshkar 94th Birthday: लता मंगेशकर की 94वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे किया लता दीदी को याद, सायरा बानो ने भी दी श्रद्धांजलि।

Lata Mangeshkar 94th Birthday: हिंदी सिनेमा की मशहूर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी सुरीली आवाज से आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज उनका 94वां जन्मदिन है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बॉलीवुड सितारे उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए फोटो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्होंने । इसके अलावा उन्होंने कई विदेशी भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किये। उनके गानों को देश ही नहीं बल्कि सीमा पार भी लोग पसंद करते हैं। उन्हें 1989 में दादा साहब फाल्के और 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किये है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारतीय संगीत में उनका योगदान दशकों तक फैला है। उनके भावपूर्ण प्रदर्शन ने गहरी भावनाएं पैदा कीं और हमारी संस्कृति में उनका हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने भी लता मंगेशकर की 94वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने साथ लता मंगेशकर की कई तस्वीरें जोड़कर एक वीडियो बनाया।

सायरा बानो ने लता मंगेशकर को याद करते हुए लिखा, ‘भारतीय संगीत उद्योग की आवाज कोकिला को उनकी जयंती पर याद कर रही हूं। मैं दिलीप साहब और उनके साथ बिताए गए पलों को हमेशा याद रखूंगा। उनकी कला हम सभी के दिलों में हमेशा और उनके बाद भी संजोकर रहेगी।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top