Close

Anushka Sharma-Virat Kohli: गुवाहाटी से अचानक मुंबई लौटे विराट कोहली? जाने क्या थी वजह?

Anushka Sharma-Virat Kohli: गुवाहाटी से अचानक मुंबई लौटे विराट कोहली? जाने क्या थी वजह?

Anushka Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। काफी समय से खबरें आ रही हैं, कि यह जोड़ा जल्द ही बेटी ‘वामिका’ के बाद अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकता है।

मीडिया यह भी दावा कर रहा है, कि अनुष्का खुद अपने दूसरे बच्चे के आने की घोषणा कर सकती हैं। अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच के लिए गुवाहाटी पहुंचे विराट कोहली को अचानक किसी आपात स्थिति के कारण मुंबई लौटना पड़ा है।

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच विराट अचानक गुवाहाटी से मुंबई लौट आए।

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक दावा किया जा रहा है। कि विराट कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए इमरजेंसी के चलते गुवाहाटी से मुंबई लौटना पड़ा। इन खबरों ने अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा दे दी। लेकिन विराट की अचानक वापसी के पीछे क्या जल्दबाजी थी इसका खुलासा नहीं हुआ।

एशिया कप के बाद अब फैंस आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12 साल बाद वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है। वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भारत-नीदरलैंड मैच मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

2021 में विराट-अनुष्का ने किया था पहली बेटी का स्वागत।

अनुष्का-शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। दोनों की शादी बेहद निजी थी, जिसमें सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।

इसके बाद 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अपनी बेटी ‘वामिका’ का स्वागत किया।  यह कपल अपनी बेटी वामिका को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखता है। इस जोड़े ने अभी तक अनुष्का शर्मा की दूसरी गर्भावस्था के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top