बनाएं पाइनएप्पल बादाम हलवा, हलवा बनाने में सबसे आसान और यह कम समय में भी बन जाता है आप हलवा तो बहोत बनाये होगे पर आज हम बनाएगे पाइनएप्पल बादाम हलवा बहोत ही कम सामग्री के साथ और बहोत ही आसान तरीके से | घर पर कुछ ही समय में तैयार किया जा सकता है | पाइनएप्पल बादाम हलवा बहोत ही स्वादिष्ट और टेस्टी है | आइये जानते है इस रेसिपी को ,
पाइनएप्पल बादाम हलवा बनाने का तरीका( How to make Pineapple Almond Halwa ) 
- सबसे पहले अनानास को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक काट लें।
- एक भारी पैन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें।
- अब कटा हुआ अनानास डालकर घी में भून लें।
- अनानास को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए नमी सूखने तक पकाएं।
- एक पैन में थोड़ा पानी उबालें, उसमें बादाम डालें |
- और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब बादाम का छिलका उतार लें। बादाम को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
- पैन में बादाम का पेस्ट डालें |
- और इसे तब तक भूनते रहें जब तक कि यह हलवे जैसा न हो जाए।
- अब इसमें चीनी डालें |
- और अच्छी तरह मिला लें।
- इसे जलने से बचाने के लिए खोया डालें और चलाते रहें।
- जब मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाए |
- और हलवे जैसा गाढ़ापन आ जाए तो आंच बंद कर दें और इलाइची पाउडर मिला दें।
- हलवे को कटे हुए काजू और बादाम से सजाएं
- और गरम-गरम हलवे का आनंद ले |