Close

Easy Snacks Recipe: बच्चों के लिए झटपट बनाएं आलू तकिया स्नैक्स

Easy Snacks Recipe: बच्चों के लिए झटपट बनाएं आलू तकिया स्नैक्स

Easy Snacks Recipe: बच्चों के लिए झटपट बनाएं आलू तकिया स्नैक्स

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आप जानते होंगे कि बच्चे खाने के मामले में कितने नखरे करते हैं। बच्चों को घर का बना सादा खाना खिलाना बहुत मुश्किल काम है। वहीं अगर फास्ट फूड की बात करें तो इसे हर बच्चा बड़े ही मन से खाता है। बच्चों को फास्ट फूड रेसिपी बहुत पसंद होती है। आलू से बने व्यंजन छोटे से लेकर बड़े बच्चे तक खाते हैं. चाहे आलू फ्राइज़ हो या आलू नगेट्स.

इसलिए आज हम आपको आलू से बनी एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपका बच्चा तो आराम से खा लेगा लेकिन आप इसे अपने मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं. हम बात कर रहे हैं आलू तकिए की। इसे बनाने के लिए आपको और सामान की भी जरूरत पड़ेगी. बनाना भी बड़ा आसान है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको आलू तकिए बनाना सिखाते हैं।

सामग्री
  • दो-तीन मीडियम साइज आलू
  • एक बाउल मैदा
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

विधि –

सबसे पहले आलू को उबाल कर साफ तरीके से छील लें। छीलने के बाद इसे अच्छे से मैश कर लें। आलू को इस कदर मैश करें कि इसमें गांठ ना बचें। अब इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। मैदा मिलाने के बाद अब इसे अच्छे से गूंथ लें। इसका एक परफेक्ट सा डो तैयार कर लें। डो को आधे घंटे के लिए साइड में रख दें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से ही उसे बिस्किट का आकार दें। चाहें को अपने हिसाब से इसे शेप दे सकते हैं। जब ये तैयार हो जाए तो एक पैन में तेल गर्म करके इसे तल लें। इसे सुनहरा होने तक अच्छे से तलें। बस आपके पोटैटो पिलो तैयार हैं। इसे सॉस और चटनी से साथ गर्म ही परोसें।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top