Fashion Tips : हर साल की तरह इस साल भी सबसे बड़े फैशन नाइट मेट गाला 2023 की शुरुआत हो चुकी है।
इस रेड कार्पेट पर सितारे कई लुक में नजर आ रहे हैं। सभी स्टार्स अपना फैशन अंदाज दिखा रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लुक भी सामने आया है. प्रियंका ने ब्लैक वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। इस बार एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस पहना था, जो सबका ध्यान खींच रहा था. वहीं, निक जोनास भी ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।
प्रियंका ने अपने इस आउटफिट के साथ 11.6 कैरेट का डायमंड नेकलेस कैरी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेकलेस की कीमत 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपये है। मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 2.5 करोड़ डॉलर के बुलगारी ऑफिशियल नेकलेस की नीलामी की जाएगी।
बता दें कि प्रियंका ने अपना मेट गाला रेड कार्पेट डेब्यू 2017 में किया था। इस दौरान उनके साथ निक जोनास भी नजर आए। प्रियंका को पिछले कुछ सालों से फैशन नाइट्स का जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। इतना ही नहीं इवेंट में आलिया भट्ट के रेड कार्पेट लुक ने भी सबका दिल जीत लिया। जब भी फैशन की बात आती है तो प्रियंका का हमेशा एक अलग ही अंदाज होता है।
ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा तीन बार मेट गाला में शिरकत कर चुकी हैं। 2023 में यह उनकी चौथी उपस्थिति होगी।इस साल की थीम कार्ल लेगरफेल्ड ए लाइन ऑफ ब्यूटी है, जो दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित है। 2019 में उनका निधन हो गया। वह दुनिया के मशहूर डिजाइनरों में से एक थे।
यह भी पढ़ें..
Fashion Tips : बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना मेट गाला रेड कारपेट डेब्यू कर लिया