Fashion Tips : गर्मियां आते ही हम ऐसी चीजों की तलाश करने लगते हैं जो ट्रेंडी और पहनने में आसान हों। इस मौसम में लाइट वेट आइटम जैसे लाइट सूट, सिंपल ज्वेलरी कैरी करना ज्यादा पसंद करते हैं।
अगर आप भी अपने लुक को अपग्रेड करने की सोच रही हैं तो सिंपल कुर्ती के साथ मिनिमल ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। ये लाइट ही नहीं, इसे पहनने से पूरा लुक ही बदल जाता है। आज हम आपको चांदी के गहनों से जुड़े कुछ स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे।
कभी राजाओं और आदिवासी महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले चांदी के गहने आज महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं। इनकी खासियत यह है कि ये किफायती होने के साथ-साथ वजन में भी हल्के होते हैं। बाजार में चांदी के गहनों की कई डिजाइन उपलब्ध हैं। हर उम्र की महिलाएं इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ज्यादातर कॉलेज जाने वाली लड़कियां बोहो स्टाइल फैशन पसंद करती हैं। सिंपल कुर्ती के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। इनमें झुमके, अंगूठियां, नोज पिन, चांदी का हार आदि शामिल हैं।
चांदी के आभूषणों में झुमके और चोकर्स के अलावा चूड़ियाँ और कंगन भी बहुत लोकप्रिय हैं। ऑफिस-कॉलेज के किसी भी आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। अगर आप डिफरेंट लुक चाहती हैं तो 2 से 3 डिफरेंट डिजाइन का सेट बनाकर अपने हाथों में पहन सकती हैं। इस तरह की एक्सेसरीज सिंपल कुर्ती के साथ हाईलाइट होंगी।
अगर आपने प्रिंटेड कुर्ती पहनी है तो आप अपने लुक को हैवी सिल्वर ईयररिंग्स से ही एक्सेसराइज़ कर सकती हैं। आप चाहें तो अंगूठी को कान की बाली के साथ अपनी उंगली में भी पहन सकती हैं। आजकल थोड़े दब्बू रिंग डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं।अगर ड्रेस की नेकलाइन डीप है तो उसके साथ चोकर सेट अच्छा जंचेगा। बाजार में आपको चांदी का चोकर आसानी से सस्ती कीमत पर मिल सकता है।
लॉन्ग चेन नेकपीस की खास बात यह है कि ये रोजमर्रा की सोने की चेन से अलग हैं और हर आउटफिट से मेल खाते हैं। खूबसूरत लुक पाने के लिए आप छोटे साइज के ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं।
अगर आपकी कुर्ती पर गोल्ड वर्क है तो चांदी के गहने बिल्कुल न लगाएं इससे आपके गहनों की खूबसूरती नहीं बढ़ेगी
यह भी पढ़ें..