Close

Rakhi Mehndi Designs : रक्षाबंधन पर मेहंदी के यह डिजाइन जो आपके हाथों को बनाए सुंदर

Rakhi Mehndi Designs : हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों का शुभारंभ अगस्त महीने में हो जाता है। इस अवसर पर घर की महिलाएं व लड़कियां हाथों में मेंहदी बड़े मन से लगवाती हैं।

ऐसे में मेंहदी के डिजाइन सिलेक्ट करने में बड़ी परेशानी भी होती है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपकी इस परेशानी को दूर कर देंगे। वहीं हमारे द्वारा बताई डिजाइन को लगवाने में अपका समय और खर्च दोनों ही बचेंगा। चलिए जानते हैं इन खास मेहंदी डिजाइन के बारे में…

Rakhi Mehndi Designs : जाल वाली मेहंदी डिजाइन mesh mehndi design

अगर आपको आसान व सुंदर मेहंदी डिजाइन लगानी है तो आप जाल वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आपको बस हाथों पर जाल बनाकर एक बॉक्स में डॉट लगानी है और दूसरे में नहीं। जाल के साथ-साथ आप कॉर्नर में फूल या छोटी-छोटी बेल भी बना सकते हैं।

Rakhi Mehndi Designs :  फूल वाला मेहंदी डिजाइन (flower mehndi design)

मेहंदी वाले डिजाइन में खास तरह के फूल पत्ती से आधा चांद बनाएं और चांद के अंदर जाल बनाएं। अगर आप पूरे हाथ को इस डिजाइन से कवर करना चाहती हैं,

तो आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन या कैरी मेहंदी डिजाइन (gol tikki mehndi design or carry mehndi design) से उसे पूरा कर सकती हैं। यह डिजाइन जल्दी लग जाएगा। इसके अलावा आप हाथ के बीचों-बची फूल बनाकर और उंगलियों को मेहंदी से कवर करें।

Rakhi Mehndi Designs :   सिंगल मोर बेल मेहंदी डिजाइन single peacock bell mehndi design

मेहंदी डिजाइन में मोर वाली मेहंदी  किसे नहीं पता अगर आप बेल वाली मेहंदी में मोर डिजाइन बनाना चाहती हैं तो फूल, पत्तियों की बेल और छोटे-छोटे कई मोर को एक बेल में जोड़ते हुए बनाएं, इस तरह से आपके हाथों में सिंगल मोर बेल मेहंदी आसानी से लग जाएगी। इस डिजाइन की खास बात यह है कि यह बेल थोड़ी चौड़ी होती है, जिस वजह से यह पूरी हथेली को कवर कर लेतेी है।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top