सेहत को रखना है अच्छा तो आप ट्राई कर सकते है सेहत से भरपूर एप्पल शेक
सेहत को रखना है अच्छा पर बाहर की चीजों से नहीं भरता मन, तो ट्राई कर सकते है स्वाद और सेहत से भरपूर एप्पल शेक। एप्पल शेक आपके लिए एकदम सही रहेगा। चलिए जानते है इसकी आसान सी रेसिपी|
एप्पल शेक बनाने के लिये सामग्री
- 2 सेब कटे हुए
- 1/2 चम्मच दालचीनी
- 1/2 कप बर्फ के टुकड़े
- 1.1/2 चम्मच चीनी
- 2.1/2 कप ठंडा दूध
- 1 वेनिला आइसक्रीम
एप्पल शेक बनाने का तरीका
- एप्पल शेक रेसिपी को बनाने के लिए सेब को धो लें, छील लें, और काट लें।
- एक ब्लेंडर लें और इसमें कटे हुए सेब, ठंडा दूध, चीनी डालें और सभी को एक साथ मिलाएं।
- मिश्रण में वेनिला आइसक्रीम, बर्फ के टुकड़े और दालचीनी मिलाएं, इसे एक गाढ़े मलाईदार शेक में मिलाएं।
- ऊपर से दालचीनी छिड़कें।
- आपका सेहत से भरपूर एप्पल शेक बनके तैयार है।