आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है. आलू की सब्जी सभी को बहुत पसंद आती है. यह आलू करी रेसिपी बनाना बहुत आसान है। आलू एक ऐसी सब्जी है जिससे आप कई सारी सब्जियां बना सकते हैं और आलू से बनी सभी सब्जियां बहुत स्वादिष्ट होती हैं. आलू की सब्जी ज्यादा लोग बनाना और खाना पसंद करते है | आइये देखते हैं आलू और सब्जियों की ये रेसिपी.
सामग्री Ingredients
- आलू – 5 से 6
- टमाटर – 3 से 4 ( मैश किये हुए )
- बेसन – 1 चम्मच
- हिंग – एक चुटकी
- हरी मिर्च – 3
- अदरक 1 से 2 इंच का टुकड़ा ( कदुकस किया हुआ )
- तेल – 3 चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- गरम् मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ – 2 चम्मच कटा हुआ
आलू करी बनाने की विधि ( How to Make Aloo Curry )
- सबसे पहले आलू को छीलकर 1 आलू के 4 टुकड़े करके धो लीजिये
- अब आलू को तब तक पानी में डाले रखे जब तक इन्हें कुकर में न डाल दिया जाये
- कड़ाई में आधा चम्मच तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे |
- जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें बेसन डालकर बेसन को भुन लीजिये |
- अब एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे |
- जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें हिंग और जीरा डालकर भून लीजिये |
- जब जीरा भुन जाये तो इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनट तक भुन लीजिये |
- अब इसमें टमाटर डालकर टमाटर हो अच्छे से पकने तक भून लीजिये |
- जब टमाटर अच्छे से पक जाये
- इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर, नमक और गरम् मसाला डालकर 1 से 2 मिनट तक पकने दीजिये |
- 2 से 3 मिनट तक जब मसाले पक जाये |
- इसमें कटे हुए आलू को डालकर बड़े चम्मच से मिलाकर 4 से 5 मिनट तक खुला पकने दीजिये |
- 5 मिनट बाद इसमें भुना हुआ बेसन डालकर इसमें 1 कप पानी का डाल अच्छे से मिलाये |
- अब कुकर का ढक्कन बंद करके 2 सिटी आने तक धीमी आंच पर पकने दीजिये |
- 2 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोले |
- अब आलू करीको सर्व करने वाले बर्तन में डाल दीजिये |
लीजिये तैयार है. गरमागरम आलू करी रेसिपी |