110 से अधिक छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित,लगातार जारी है विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा, लगातार जारी है विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा
सिंगरौली ~: पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार विशेष जागरूकता अभियान स्वयंसिद्धा का जिले भर में लगातार आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को संस्कार वैली इन्टरनेशनल स्कूल में आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मॉ सरस्वती जी का पूजन अर्चन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। सउनि अशोक सिंह तोमर एवं पुलिस स्टाफ, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सोनी एवं सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह, अर्पिता, रुपा अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। विद्यालय में उपस्थित लगभग 110 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने की संभावना होने से आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।
महिलाओं को सुशिक्षित और साहसी बनने की आवश्यकता है। बदलाव सामाजिक स्तर पर होना चाहिए। पुरुषों को भी अपनी सोच बदलनी चाहिए। बेटों को भी यह संस्कार देना होगा कि वे महिलाओं के प्रति सम्मान रखें। बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए, ताकि वे अपना निर्णय स्वयं ले सकें। जब वे निर्णय लेंगी तो ज्यादा सशक्त बनेंगी – पुलिस अधीक्षक सिंगरौली