मोरवा पुलिस की बड़ी सफलता, बीते तीन दिन में 3 स्थाई 4 गिरफ्तारी वारण्टी गिरफ्तार

मोरवा पुलिस की बड़ी सफलता, बीते तीन दिन में 3 स्थाई 4 गिरफ्तारी वारण्टी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में 5 वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली ~:   पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियो एवं स्थाई वारण्टियों के खिलाफ गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोरवा पुलिस ने पिछले 3 दिनो में अलग-अलग प्रकरणों में तीन स्थाई वारेंटियों सहित 4 गिरफ्तारी वारेंटियों को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के सतत निगरानी में पुलिस टीम द्वारा इन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी अनुसार वर्ष 2019 में 30 सिंतबर को खनहना निवासी पूजा देवी कोल ने थाना मोरवा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देवनारायण कोल पिता देवीदयाल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी खनहना ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। जिस पर थाना मोरवा में आरोपी देवनारायण के खिलाफ अप.क्र. 434/19 धारा 294, 323, 506 ताहि का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जाने लगी जो घटना दिनांक से ही फरार हो गया। जिसपर न्यायालय द्वारा लगातार प्रयास के बाद भी आरोपी के न मिलने पर उसके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया था। जिसे आज मुखबिर सूचना पर खनहना बार्डर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों में फरार वारंटियों को भी सूचना के आधार पर विभिन्न क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उपरोक्त वारेंटियों की गिरफ्तारी में उपनिरी एन पी तिवारी, आर पी सिंह, सउनि डी. एन. सिंह, प्रआर संजय परिहार, सुखलाल सेन, सुरेश परस्ते शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *