Close

MP Assembly Election : कांग्रेस के 11 वचन, प्रत्याशियों की जल्द हो सकती है घोषणा

MP Assembly Election : कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटी है। वचन पत्र के बाद अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। जिसमें लगातार चुनाव हारने वाली सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

कांग्रेस के 11 वचन

1.500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।2.कर्मचारियों को फिर से पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

3.महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए दिए जाएंगे।

4.बिजली का बिल 100 यूनिट तक माफ किया जाएगा, जबकि 200 यूनिट पर हाफ किया जाएगा।

5.किसानों को कर्ज माफ किया जाएगा।6.ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाया जाएगा।

7.प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

8.किसानों को लिए मोटर का बिजली बिल पांच हॉर्स पावर तक का माफ किया जाएगा।9.किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे तक बिजली दी जाएगी।

10.सिंचाई के लिए किसानों को पुराने बिल माफ किए जाएंगे।

11.किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे मुकदमें वापस होंगे।

मध्य प्रदेश में भले ही अभी तक चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक दल इस बार पहले से तैयारियों में जुटे हैं। बीजेपी ने जहां अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी हैं तो अब कांग्रेस ने भी चुनाव से पहले अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने वचन पत्र में प्रदेश की जनता से 11 वादें किए हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने यह वचन पत्र जारी किया है।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top