Raksha Bandhan : रक्षाबंधन के मौके पर राजधानी भोपाल में नगर निगम ने बहनों को तोहफा दिया है, यह तोहफा फ्री बस सर्विस का है, भोपाल महापौर ने यह घोषणा की है।
महापौर मालती राय ने अधिकारियों को राखी से पहले वेतन देने के लिए निर्देश दिए है। रक्षाबंधन से पहले नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।
निशुल्क सेवा free service
महापौर मालती राय ने रक्षाबंधन के मौके पर निगम की ओर से प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। जिसमें रक्षाबंधन के दिन BCLL की बसों में महिलाओं को किराया नहीं लगेगा।
महिलायें, युवतियाँ शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक रक्षाबंधन के दिन निशुल्क BCLL बस में सफर कर सकेंगी। इसके लिए निगम ने बस ऑपरेटर्स को निशुल्क सेवा देने के लिए निर्देश दिए गए है। सफर करने वाली बहनों से बस चालक या कंडक्टर कोई शुल्क नहीं लेंगे।