Close

Railway News : नागपुर तक चलेगी अब इंदौर भोपाल बंदे भारत एक्सप्रेस

Railway News : नागपुर तक चलेगी अब इंदौर भोपाल बंदे भारत एक्सप्रेस

Railway News : नागपुर तक चलेगी अब इंदौर भोपाल बंदे भारत एक्सप्रेस

Railway News: मध्यप्रदेश के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस वंदे भारत ट्रेन नागपुर तक चलेगी। इसका संचालन आज से शुरू हो रहा है। इस बात की घोषणा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा

इंदौर-भोपाल वंदे भारत (Indore Bhopal Vande Bharat Express Will) आज से नागपुर तक जाएगी। इस बात की घोषणा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। शैड्यूल के अनुसार दोपहर 2.30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर पहुंचेगी। इससे पहले ये आज इंदौर से सुबह 6.30 बजे रवाना हो चुकी हे। आपको बता दें वंदे भारत को इटारसी में भी 5 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है।

ये रहेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का शैड्यूल

  1. इंदौर से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी।
  2. सुबह 7 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
  3. सुबह 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  4. सुबह 10.45 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  5. दोपहर 2.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी का शेड्यूल

  1. नागपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होगी।
  2. शाम 7 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  3. रात 8.40 बजे भोपाल आएगी।
  4. रात 10.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
  5. रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

https://udnews.net/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top