भारतीय जनता पार्टी ने मनाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

भारतीय जनता पार्टी ने मनाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सभी सेक्टर कार्यालयों में आयोजित की गई संगोष्ठी

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर देश के लिये दिये गये उनके योगदान को याद किया तथा उनको नमन किया। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व में तिथा सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की विशेष उपस्थित में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।

भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न सेक्टर कार्यालयों में अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा समस्त कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता के रूप में उनको याद किया। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि समाज में एकरूपता तथा हर वर्ग को शिक्षा से परिपूर्ण करने के प्रयासों के लिये बाबा साहेब को सदा याद किया जाएगा। हर भारतीय उनका सम्मान करता है तथा उनके आदर्श विचारों को मानता है। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बाबा साहेब के याद करते हुये कहा कि आज भारत जिस संविधान के बल पर पुनः विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में सम्मिलित हो सका है वह संविधान बाबा साहेब की देन‌ है । समाज का वंचित वर्ग आज बाबा साहेब की समान शिक्षा नीति के सिद्धांतों की बदौलत ही समाज में समान सम्मान व स्थान प्राप्त कर‌ सका है। हम सब बाबा साहेब के सिद्धांतों एवं उनके दिखाए मार्ग पर चल कर फिर से देश को विकसित राष्ट्र व विश्व गुरु की उपाधि दिलाने में अवश्य सफल होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, प्रेमवती खैरवार, पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह , जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, सरोज सिंह, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे‌, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक गिरिजा पांडेय, सीताराम वर्मा, पार्षद संतोष शाह, तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *