निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जाने करें सुनिश्चीत- श्री मीना
सिंगरौली-कलेक्टर द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। जनपद पंचायत बैढन अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्ती और करौटी का भ्रमण किया गया।
निर्माणधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजना खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,बीपीओ,सहायक यंत्री, प्रधान,सचिव एवं जीआरएस उपस्थित रहे।