सिंगरौली

SINGRAULI NEWS:पुलिस ने बढ़ाई गस्त, बरगवां निरीक्षक ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

गुरुवार को डाले जाएंगे वोट

SINGRAULI NEWS:पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन हेतु पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान गुरुवार 5 जनवरी को होना है। जिसके परिपेक्ष्य में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गश्त बढ़ा दी है, वही सभी पोलिंग बूथ के निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते दिखे।

बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोडार, खरकट्टा, सेमुआर, गोदवाली, भलुगड़, दादर समेत कुल 8 पंचायत में बनाए गए 33 मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वही मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह ने थाना क्षेत्र के खिरवा, चतरी, चुरकी, करैला, बरमानी, तो उपनिरीक्षक शीतला यादव ने नौढ़िया, गोरबी, कसर, महदेईया में बने मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है वह चुनाव को लेकर कल दोपहर तक सभी पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button