Mangal Rashi Parivartan 2022 June: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 17 मई 2022 को सुबह 09 बजकर 52 मिनट पर मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर कर चुके हैं, ये इस राशि में 27 जून 2022 की सुबह 06 बजे तक रहेंगे। इसके बाद मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। जानें मंगल गोचर की अवधि में किन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है-
मेष- आपकी राशि से 12वें भाव में मंगल ने गोचर किया है। इस भाव में मंगल गोचर आपके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपके जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। बेवजह धन खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
सिंह- मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी व व्यापार में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पारिवारिक संबंध भी बिगड़ सकते हैं।
कन्या- आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल गोचर आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मचाएगा। साझेदारी के काम में आपको सतर्कता बरतनी होगी। नौकरी में मिलाजुला समय रहने वाला है। रिश्ते में सुधार होगा। लोगों की मदद करें।
मीन- मंगल ग्रह ने मीन राशि के प्रथम भाव यानी लग्न भाव में गोचर किया है। जिसके चलते आपका स्वभाव उग्र हो सकता है। आप घर बैठे मुसीबत मोल ले सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।