
Beauty tips चाय की पत्तियों से मिलेंगे काले व घने बाल।
कई लोगों को सफेद बालों की समस्या हो जाती है और आज के समय में यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी दिखने लगी है। बता दें कि, यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं
तो आप प्राकृतिक हेयर डाई की मदद ले सकते हैं, आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताएंगे। सफेद बाल काले होंगे बल्कि उनका टूटना भी कम होगा।
आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री–
चाय पत्ती – 5-6 चम्मच
कॉफी पाउडर – 2-3 चम्मच
एलो वेरा जेल – 2-3 चम्मच
कलौंजी पाउडर – 3-4 छोटी चम्मच
मेहंदी – 2-3 चम्मच
Beauty tips चाय की पत्तियों में इन चीजों को मिलाने से सफेद बाल काले और घने हो जाएंगे
डाई बनाने की विधि- सबसे पहले 1 से डेढ़ गिलास पानी गर्म कर लें। जब यह उबलने लगे तो इसमें चायपत्ती डाल दें। – अब गैस धीमी कर दें और चायपत्ती को पका लें. बीच-बीच में बर्तन के किनारे चाय की पत्ती को पानी में मिला दें।
अब चाय की पत्तियों को धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक उबालने के बाद पानी को छान कर ठंडा होने के लिए साइड में रख दें. अब जब पानी ठंडा हो जाए तो इसमें कॉफी पाउडर, कलौंजी पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाएं। जिसके बाद इसमें मेंहदी मिलाकर कम से कम 2-3 घंटे के लिए साइड में रख दें, ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए।