Close

Qualities in a Groom : लड़कियां जीवनसाथी के लिए लड़कों में ये खूबियां देख नहीं करती देर!

Good Qualities in a Groom : लड़के-लड़की की दोस्ती होना और शादी करना दो अलग-अलग बाते हैं। लड़की दोस्ती तो किसी से कर लेती है लेकिन जब शादी की बात आती है तो वह अपनी जिंदगी के इतने बड़े फैसले को वह सोच-विचार कर फैसला लेना पसंद करती हैं। जीवनसाथी बनाने के लिए वे लड़कों में 5 बेसिक खूबियां ढूंढ़ती हैं और जिस लड़के में ये खूबियां मिल जाती हैं, उसे वो अपना लाइफ पार्टनर बनाने में देर भी नहीं करती।

लड़का बराबरी में रिश्तों का रखे ख्याल

लाइफ पार्टनर के लिए लड़की ऐसे लड़के की तलाश करती है, जो उसे जीवनभर बराबरी का दर्जा दे और खुद को सुप्रीम दिखाने की कोशिश न करे। जो लड़के लड़कियों को सम्मान और श्रेष्ठ देते हैं उन्हें लड़कियां बहुत पसंद करती हैं।

लड़का व्यवहारिक व जिम्मेदार हो

लड़की ऐसे लड़के से शादी करना पसंद करती है जो जिम्मेदार और जिंदादिल हों। ऐसे लड़को पर लड़कियां दिल हार बैठती हैं।

रिश्तों में जिंदगीभर भरोसा

शादी के मामले में लड़कियों की यह शर्त होती है कि लड़का भरोसेमंद हो और उसके प्रति वफादार हो और उसका इधर-उधर कहीं भी चक्कर न हो।

एक-दूसरे की बात सुने और समझे

लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करती हैं, जो अपने मन की बात उसे बताता हो और उसके मन की बात ध्यान से सुनता हो। ऐसे लड़कों को लड़कियां बेहद पसंद करती हैं।

महिलाओं-लड़कियों को सम्मान देने वाला लड़का

जो लड़के महिलाओं-लड़कियों का सम्मान करते हैं, उनसे भद्र शब्दों में बात करते हैं और सार्वजनिक शिष्टाचार बनाए रखते हैं। जो लड़के सहयोगी स्वभाव के होते हैं, वे लड़कियों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। ऐसे लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाने का सपना लड़कियां देखने लगती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top