लाइफ़ स्टाइल

Winter Soup : इम्यूनिटी को मजबूत और शीतलहर से बचने लिए करें सूप का सेवन

Tomato Soup : देशभर में हाड कपाने वाली ठंड पड़ रही है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शरीर को अंदर से गर्म और हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। ठंड से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप सूप का सेवन कर सकते हैं। ठंड के मौसम में एक बाउल हॉट सूप से बेहतर क्या हो सकता है। अगर आप भी सूप पीने के शौकीन हैं और ऐसी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम आपको रोस्टेड रेड पैपर टोमैटो सूप (Winter Soup) की रेसिपी बता रहे हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है।

कैसे बनाएं टोमैटो सूप रेसिपी?

सामग्री

  • रोस्टेड रेड पैपर
  • चेरी टमाटर या रेगुलर टमाटर
  • लहसुन की कली
  • वेजिटेबल स्टॉक क्यूब
  • जैतून का तेल
  • पिसे हुए बादाम

विधि

  1. सबसे पहले सूप बनाने के लिए आप टमाटर को साफ पानी से धो लें।
  2. इसके बाद टमाटर और रोस्टेड रेड पैपर को ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड कर लें।
  3. अब टमाटर पेस्ट, लहसुन, वेजिटेबल स्टॉक क्यूब और पानी, जैतून का तेल और पिसे हुए बादाम लें।
  4. इन सबको स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
  5. फिर पैन में गर्म होने तक गर्म करें।
  6. सूप बनकर तैयार है आप इसे गर्मा-गरम सर्व कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button