Close

Diwali Puja Vidhi 2022 : दिवाली पर इन टीप्स को फाॅलो करने से नहीं होगी कभी

Diwali Puja Vidhi 2022 : दीपावली पर तो माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से विधान पूर्वक की जाती है। जिससे हमारे जीवन की संचालन के लिए धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा बहुत ही आवश्यक है। ऐसा कोई नहीं जिसे माता लक्ष्मी के आशीर्वाद की आवश्यकता न हो। हम आपको बता रहे हैं कुछ टीप्स जिससे माता लक्ष्मी को प्रसन्न
हो जाएंगी।

ऐसा करने से लक्ष्मी माता होंगी खुश।

  • इस दिन अशोक वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन-संपत्ति की बढ़ती है।
  • पूजन के बाद शंख और डमरू बजाने से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी जी का आगमन बना रहता है।
  • इसी दिन नई झाड़ू खरीदकर लाएं और पूजा से पहले उसी से पूजा स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर एक तरफ रख दें। उसके बाद अगले दिन उसी से झाड़ू लगाने पर घर में दरिद्रता का नाश होगा और लक्ष्मी जी का आगमन बना रहेगा।
  • पुष्य नक्षत्र में श्वेतार्क की जड़ लाकर विधि पूर्वक पूजन करने के बाद गणपति जी का मंत्र जपते हुए दाहिने हाथ की कलाई में उसे धारण करने से आय तथा धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
  • जिस घर में सुबह और संध्या में दीपक जलाकर देवियों और देवताओं की आरती व पूजन किया जाता है, उस घर से लक्ष्मी माता कभी नहीं जाती हैं।
  • जो गृहणी नियमित रूप से गाय के प्रति श्रद्धा व पूजन कर भोजन कराती हैं, उनके यहां धन की कमी नहीं होती है।
  • अनाज का सम्मान जिस घर में होता है और भोजन खाते समय थाली में नहीं छोड़ा जाता है, उस घर में लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
  • जिसके पैर स्वच्छ व सुंदर होते हैं, और जो लोग पैरों को साफ रखते हैं उनके यहां पदोन्नति होती है और लक्ष्मी का वास होता है।
  • जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर ईश्वर का भजन पूजन व आरती करते हैं उनके घरों में संपन्नता आती है।
  • जो मौन रखकर भोजन करता है, उसके घर में अवश्य ही लक्ष्मी बनी रहती है।
  • जो व्यक्ति एकादशी तिथि को भगवान विष्णु को आंवला फल भेंट करता है, उसे श्री का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top