Solar Eclipse : इस साल दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है जो कि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। जिसका सूतक काल एक दिन पहले दिवाली के रात से ही प्रारम्भ हो जाएगा।
भारत में आएगा सूर्य ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण तब लगाता है जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी तीनों एक सीधी रेखा में आते हैं, इसकी विशेषता होती है कि यह अमावस्या पर ही लगता है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है जो भारत में दिखाई भी देगा जिसमें सूतक काल भी मौजूद है।
सूर्य ग्रहण कब और कहां?
भारतीय समयानुसार इस साल के अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण आइसलैंड में दोपहर के 2 बजकर 29 मिनट शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। इसी बीच भारत में यह ग्रहण शाम को लगभग 4 बजकर 29 मिनट से प्रारम्भ होगा और शाम 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसका सूतक काल सूर्य ग्रहण के 12 घण्टे पहले शुरू हो जाएगा। इसलिए सूतक काल 24 अक्टूबर को ही मध्य रात्रि के बाद 4 बजे से तड़के से लगेगा।