
मध्यप्रदेश
एमपी में कड़ाके की ठंड, नौगाँव 0.5 डिग्री सेल्सियस तो खजुराहो 1.6 डिग्री !
मध्यप्रदेश में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहा। छतरपुर जिले का नौगांव जहां 0.5 डिग्री सेल्सियस पर बर्फ जम गया, वहीं खजुराहो 1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भीषण ठंड रहा।
उमरिया में 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि दतिया में 1.8 डिग्री सेल्सियस और मलाजखंड में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दूसरी ओर, गुना में 3.0 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 2.6 डिग्री सेल्सियस और सीधी में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य की राजधानी भोपाल का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक 7.9 और इंदौर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वेद प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तरी हवा चलने से प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है।