Close

UP Board 10th 12th Result 2022: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज, यहा करे अपना रिज़ल्ट चेक !

UP Board 10th 12th Result 2022: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज, यहा करे अपना रिज़ल्ट चेक !

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आज यानी 18 जून को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के जरिए करेगा। (UP Board 10th 12th Result 2022 Date) बता दें शनिवार 18 जून को कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2 बजे और कक्षा 12वीं का रिजल्ट 4 बजे जारी किया जाएगा।

इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5192689 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 4775749 परीक्षा में शामिल हुए और 416940 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 2411035 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2250742 उपस्थित थे और 160293 अनुपस्थित थे।

यहां करें चेक

UP 10th Result 2022: ऐसे करें चेक 

  1. upresults.nic.in की आधिकारिक साइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध UP Class 10 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. एक बार हो जाने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

UP Board 10th 12th Result 2022: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं, और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यूपीएमएसपी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top