Close

रामनगर में मनाया गया अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16वा स्थापना दिवस 

रामनगर में मनाया गया अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16वा स्थापना दिवस  

बलिया से अनिल सिंह

बलिया – जिले के रामनगर स्थित अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16वां स्थापना दिवस रविवार की देर रात मनाई गयी।पहले सुन्दर का पाठ फिर रात मे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने कहा कि विगत 16 वर्ष विश्व कल्याणार्थ रामनगर परिसर मे स्थित राम जानकी मन्दिर और मोहनेस्वर महादेव मन्दिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व हवन रोज विद्वान आचार्यो द्वारा होता है।

मिशन स्वालम्बन की ओर है।जहां पंच तत्व शोध के लिए कार्य कर रहा है।शिघ्र ही द्वाबा मे एक बड़ा संस्थान बनाने की जानकारी दी।बताया कि लोगो को ज्यादा सेवा कैसे दी जाय, इसके लिए विशेष कार्य चल रहा है।

जनहित मे कई योजना बनाई गयी है।जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम मे सुधीर पांडे, मनोज पांडे, पूर्व प्रधान भरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव,भरत दुबे, उमाशंकर यादव,बच्चा लाल उपाध्याय, वशिष्ठ मिश्रा, चंदन मिश्रा, मतलेश्वर पांडे, छोटे उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, गुप्तेश्वर सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top