Sony 17 मई को अपना एक्सपीरिया प्रोडक्ट इवेंट आयोजित करने जा रही है। जिसमें अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia 1 VI लॉन्च करने की तैयारी में है। एक और स्मार्टफोन Xperia 10 VI भी लॉन्च होने की अफवाह है। अब लॉन्च से पहले इस संबंध में एक बड़ा लीक सामने आया है। जिसमें इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट का भी खुलासा हो गया है।
Sony का 2X ज़ूम के साथ आ रहा स्मार्टफोन
जाने-माने टिपस्टर इवान ब्लास ने रेंडर साझा किया है। जिसमें फोन तीन कलर वेरिएंट ब्लू, ब्लैक और व्हाइट में शामिल है। इसमें कई डिजाइन एलिमेंट्स नजर नहीं आते हैं और इसे काफी सिंपल रखा गया है। इसमें फोन का कैमरा सेंसर लगा हुआ है। एक LED फ़्लैश भी है। इसके पीछे की तरफ अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला मुख्य कैमरा होगा। प्राइमरी कैमरे में 2X ज़ूम की सुविधा होगी।
Not. one. donation.
Here's another leak, anyway (X10m6). https://t.co/FLmH5Wpn1L pic.twitter.com/7QdAuuip8G— Evan Blass (@evleaks) May 3, 2024
क्या है फ्रंट का लुक और डिजाईन?
वहीं फ्रंट साइड में आस्पेक्ट रेशियो भी है। कंपनी ने ऊपर और नीचे की तरफ बेजल्स लगाए हैं। ऊपर और नीचे फ्रंट फायरिंग स्पीकर भी दिए गए हैं। यह फोन धूल और पानी प्रतिरोधी है। इस फोन के टॉप पर 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। अनुमान है कि कंपनी इसके लिए कई तरह के कवर और केस भी पेश करेगी।